Tuesday, December 4, 2018

भारत में लॉन्च हुई रोल्स रॉयस की पहली SUV कलिनन, कीमत 6.75 करोड़ रुपए

पावरफुल और लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी रोल्स रॉयस ने अपनी ऑल टेरेन एसयूवी कलिनन को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपए रखी गई है। इस कार ने मई 2018 में अपना ग्लोबल डेब्यू किया था जिसके बाद से ही यह अपने पावरफुल इंजन और लग्जरी फीचर्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही।

इस कार को यूरोप, अमेरिका और UAE में टेस्ट किया गया जहां कि एनवायरनमेंट और ड्राइविंग कंडिशन अलग अलग होती है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह हर तरह के कंडिशन में चल सकती है। इस कार का नाम 3106 कैरेट डायमंड कलिनन से इंस्पायर्ड होकर रखा गया है।

इस मोस्ट प्रीमियम पावरफुल एसयूवी में यह है खास बातें...
यह पावरफुल एसयूवी को रोल्य रॉयस फैंटम के एल्युमिनियन स्पेस फ्रेम पर डिजाइन किया गया है जो कंपनी की पहली एसयूवी है। इसके फ्रंट में कंपनी की मोस्ट पॉपुलर और आईकॉनिक ग्रिल दी गई है जो पूरी तरह से क्रोम से फिनिश्ड है।
इसके साथ ही इसमें रेक्टेंगुलर लेजर हेडलाइट दी गई है। डायमेंशन की बात करें तो कार की लंबाई 5341 mm, चौड़ाई 2146 mm और ऊंचाई 1835 mm है। इसमें 3295 mm का व्हीलबेस है वहीं यह 2660 kg वजनी है

इसमें कंपनी के सिग्नेचर सूसाइड डोर्स दिए गए हैं जो कंपनी की लगभग हर कार में देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें टेलगेट स्पॉइलर और ड्युअल एग्जॉस्ट सेटअप दिया गया है।
हर परिस्थिति में चलने के लिए इसमें 22 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
इसमें कस्टमर्स की डिमांड के अनुसार सीटिंग ऑप्शन दिया जाएगा लेकिन इसके टेलगेट में फोल्डेबल सीट विथ टेबल का ऑप्शन स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है।

कंपनी ने इसमें हार्डक्लास लग्जरी फीचर्स से लैस किया है। इससे डैशबोर्ड में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है साथ ही रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें 12 इंच का टचस्क्रीन मॉनिटर दिया गया है।
यह सिस्टम डिजिटल टी.वी., ब्लू रे डिस्क प्लेयर और 18 स्पीकर्स फीचर्स से लैस है।

कार में सुख सुविधा के तमाम लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं जैसे इसमें मसाज देने वाली पावर सीट्स, कनेक्टिविटी और नेवीगेशन, नाइट विजन फंक्शन, पेडिस्ट्रियल और वाइल्डलाइफ अलर्ट, अलर्टनेस असिस्टेंस, पैनोरमिक व्यू के साथ 4 कैमरा, एक्टिव क्रूज कंट्रोल, वायफाय हॉटस्पॉट और हेडअप डिस्प्ले दिया गया है।

रोल्स रॉयस ने इस पावरफुल एसयूवी में 6.75 लीटर का  V12 इंजन दिया है जो 563 bhp पावर और 850 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें दिया गया एयर सस्पेंशन सिस्टम, ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम और अलग-अलग तरह के ड्राइव मोड्स इस ओवरसाइज एसयूवी को पथरीले, रेतीले और बर्फीले रास्तों पर कंफर्टेबली चलने में सक्षम बनाते हैं।

No comments:

Post a Comment